Sunday 21 September 2014

CBSE CLASS 10 HINDI GRAMMAR HASYA RAS (हास्य रस)

 4. हास्
जहाँ किन्हीं विचित्र स्थितियों या परिस्थितियों द्वारा हँसी उत्पन्न होती हो, वहाँ हास्य रस होती है।

स्थायी - हास

 
संचारी - खुशी, प्रसन्नता, चंचलता, चपलता, उत्सुकता |

 
आलंबन - विचित्र स्थिति, बात, वेश, आकृति भाषा, हावभाव, कार्य आदि।

 
आश्रय हँसाने वाले, पात्र (जोकर, अभिनेता), दर्शक, श्रोता।

 
उद्दीपन - हँसाने वाले के हाव-भाव, बातें, क्रियाएँ, चेष्टाएँ, स्थितियाँ, यादें आदि।

 
अनुभाव - ठहाका, पेट हिलना, दाँत दिखना, पेट पकड़ना, मुँह लाल होना, चेहरा चमकना, आँखों में पानी आना आदि।


जैसे - 
बकरिया वर्ल्ड वार करना  चाहती है,

शेर  से  तकरार  करना  चाहती  है,
  
मोदी जी के राज में बकरी - पड़ोसी,

में-में-में मिमियार करना चाहती है

विशेष -

 
* इसमें पड़ोसी बकरी आलंबन है।


* कवि का हृदय आश्रय है। 


* बकरी की अवस्था उद्दीपन है। 


* वर्ल्ड वार की चाह तैयारी और मिमियार करना अनुभाव है। 


* शक्ति हीनता,मोदी का राज, वर्ल्ड वार आदि संचारी भाव है।

  





अन्य उदाहरण -

 (1) कोई  कील  चुभाए तो , उसे  हथौड़ा  मार। 
     इस युग में तो चाहिए, जस को तस व्यवहार ॥



 



( 2 ) पैसा पाने का तुझे बतलाता हूँ प्लान ।
      कर्ज़ा लेकर बैंक से हो जा अन्तर्धान ॥







 

( 3 ) धन चाहे मत दीजिए, जग के पालनहार ।
      पर इतना तो कीजिए मिलता रहे उधार ॥








 

( 4 ) सत्यवान पर है गिरी , इस युग में है गाज ।
     सावित्री  के  साथ  में,  भाग गया यमराज ॥





 

(5) जो  भी दोहा  पाठ  में, ताली  नहीं  बजाए।  

उस नर को विद फैमिली, पुलिस पकड़ ले जाए॥




 अन्य रसों की बात...क्रमश: अगले पोस्ट में..
 विमलेश दत्त दूबे ‘स्वप्नदर्शी’

17 comments:

  1. I'm having my Board Exam and I read whole Grammar on your site.
    Thank you very much.

    ReplyDelete
  2. sry it is not as useful as i want

    ReplyDelete
  3. I want some better examples

    ReplyDelete
  4. pls try to post some better examples

    ReplyDelete
  5. pls try to post some better examples

    ReplyDelete
  6. other than examples , very helpful;;;;; give short examples plz

    ReplyDelete
  7. Soooooo bad I can't tell to anyone

    ReplyDelete
  8. its good but try posting the common examples not yours

    ReplyDelete
    Replies
    1. yes;;;it's right plz try to write some other better example
      😐😉

      Delete
  9. Itne bure examples. Inhe likhenge to fail ho jaenge

    ReplyDelete
  10. One example is..
    Hathi jesi deh h, gende jesi khal
    Tarbooje- si khopdi, kharbooje se gaal

    And u can write this example in your exams...really

    ReplyDelete
    Replies
    1. पागल है क्या बिल्कुल ही����������������������☠☠��☠����������

      Delete
  11. Hello....my pal is not a mad like u....this is the exact example which I'm having in my guide.... So cheer up pal...ur example is right....and dont worry abt these silly idiots

    ReplyDelete