Sunday 17 May 2015

रचना के आधार पर वाक्य का परिवर्तन (RACHANA KE ADHAR PAR VAKYA PARIVARTAN) CBSE CLASS X HINDI GRAMMAR SENTENCE TRANSFORMATION IN HINDI




रचना के आधार पर सरल वाक्य का परिवर्तन 

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य ==>
 

१ - सरल वाक्य ==> राधा नाचती - गाती है।             
  संयुक्त वाक्य ==> राधा नाचती है और गाती है।
 

२ - सरल वाक्य ==> मोहन हँसकर बोला                 
  संयुक्त वाक्य ==> मोहन हँसा और बोला।
 

३ -सरल वाक्य ==> तुम पढ़कर सो जाना।              
  संयुक्त वाक्य ==> तुम पढ़ना और सो जाना।
 

४ -सरल वाक्य ==> अंकित की कलम छूटकर गिर गई। 
  संयुक्त वाक्य ==> अंकित की कलम छूटी और गिर गई।
 

५ -सरल वाक्य ==> बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।   
  संयुक्त वाक्य ==> बादल घिरे और मोर नाचने लगा।
 

६ -सरल वाक्य ==> प्रथम आते ही खेलने लगे।         
  संयुक्त वाक्य ==> प्रथम आया तथा खेलने लगा।
 

७ -सरल वाक्य ==> सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे। 
  संयुक्त वाक्य ==> सूरज निकला और फूल खिल उठे।
 

८ -सरल वाक्य ==> अभि तथा दीपक खेल - कूद रहे हैं । 
  संयुक्त वाक्य ==> अभि तथा दीपक खेल रहे हैं एवं कूद रहे हैं।
 

९ -सरल वाक्य ==> सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।  
  संयुक्त वाक्य ==> सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।
 

१०-सरल वाक्य ==> अभिषेक थैला लेकर बाज़ार चला गया । 
   संयुक्त वाक्य ==> अभिषेक थैला लिया और बाज़ार चला गया। 

 


सरल वाक्य से मिश्र वाक्य ==>
 

१ -सरल वाक्य ==> राधा नाचती - गाती है।                 
   मिश्र   वाक्य ==> जो नाचती - गाती है , वह राधा है।
 

२ -सरल वाक्य ==> मोहन हँसकर बोल।                   
    मिश्र  वाक्य ==> वह मोहन है जो हँसकर बोल।   
 

३ -सरल वाक्य ==> तुम पढ़कर सो जाना।                  
    मिश्र  वाक्य ==> जब तुम पढ़ लेना तब सो जाना।
 

४ -सरल वाक्य ==> अंकित की कलम छूटकर गिर गई।     
    मिश्र  वाक्य ==> जो कलम अंकित से छूटी , वह गिर गई।
 

५ -सरल वाक्य ==> बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।       
    मिश्र  वाक्य ==> जैसे ही बादल घिरे , मोर नाचने लगा।
 

६ -सरल वाक्य ==> प्रथम आते ही खेलने लगे।             
     मिश्र  वाक्य ==> प्रथम जैसे ही आया वह , खेलने लगा।
 

७ -सरल वाक्य ==> सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे। 
    मिश्र  वाक्य ==> सूरज निकला  और फूल खिल उठे।
 

८ -सरल वाक्य ==> अभि तथा दीपक खेल - कूद रहे हैं।    
    मिश्र  वाक्य ==> जो खेल एवं कूद रहे हैं,वे अभि तथा दीपक हैं।
 

९ -सरल वाक्य ==> सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।     
     मिश्र  वाक्य ==> जैसे ही सूरज पढ़-लिखा,वह अधिकारी बन गया।
 

१०-सरल वाक्य ==> अभिषेक थैला लेकर चला गया।       
      मिश्र  वाक्य ==> अभिषेक तब चला गया जब उसने थैला लिया। 




रचना के आधार पर संयुक्त वाक्य का परिवर्तन 

संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य ==>

१ - संयुक्त
==> सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
     सरल
==> सभी के लिख चुकने पर भी सृजिता लिख रही है।

२ - संयुक्त
==> निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।
    सरल 
==> निधि रातभर पढ़कर परीक्षा देने की तैयारी करती है।

३ - संयुक्त
==> अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
    सरल 
==> अभिलाषा रोते हुए बेहोश हो गई।

४ - संयुक्त
==> एलिन फ़ेसबुक करती है या ह्वाट्सएप करती है।
    सरल 
==> एलिन फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप करती है।

५ - संयुक्त
==> श्रेयसी बीमार थी अत: स्कूल नहीं आई।
    सरल 
==> श्रेयसी बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आई।

६ - संयुक्त
==>  सौमिता खाना खाई और चली गई।
    सरल 
==> सौमिता खाना खाकर चली गई।

७ - संयुक्त
==> आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया ।
    सरल 
==> आयुष ने केक काट कर सबको बाँट दिया ।

८ - संयुक्त
==> सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।
    सरल 
==> सीमा को खेलना और सोना अच्छा लगता है।

९ - संयुक्त
==> तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी।
    सरल 
==> तुम्हारे बारे में बच्चे और बड़े सभी जानते हैं।

१० - संयुक्त
==> उसके पास घड़ी तो थी किन्तु ठीक नहीं थी।
     सरल 
==> उसके पास ठीक घड़ी नहीं थी।


संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य
==>

१- संयुक्त वाक्य
==> सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
  मिश्र   वाक्य
==> सृजिता लिख रही है जबकि सभी लिख चुके हैं।
 

२-संयुक्त वाक्य ==>निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके। 
   मिश्र वाक्य ==> निधि इसलिए रातभर पढ़ती है क्योंकि वह परीक्षा देने की                  तैयारी करती है।
 

३- संयुक्त वाक्य ==>अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
   मिश्र   वाक्य
==> जैसे ही अभिलाषा ने रोना शुरू किया, वह बेहोश हो गई।
 

४- संयुक्त वाक्य ==> एलिन फ़ेसबुक करती है या ह्वाट्सएप करती है ।
    मिश्र   वाक्य
==> जो फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप करती है, वह एलिन है।
 

५- संयुक्त वाक्य ==>  श्रेयसी बीमार थी , अत: स्कूल नहीं आई।
    मिश्र   वाक्य
==> श्रेयसी स्कूल नहीं आई क्योंकि वह बीमार थी।
 

६- संयुक्त वाक्य ==> सौमिता खाना खाई और चली गई।
    मिश्र   वाक्य
==> ज्योंही सौमिता ने खाना खाया, वह चली गई।
 

७- संयुक्त वाक्य ==> आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया ।
    मिश्र   वाक्य
==> आयुष ने सबको केक तब बाँटा जब काट लिया।
 

८- संयुक्त वाक्य ==> सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।
    मिश्र   वाक्य
==> वह सीमा है जिसे खेलना और सोना अच्छा लगता है।
 

९- संयुक्त वाक्य ==> तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी। 
   मिश्र वाक्य==> जिसके बारे में सभी बच्चे और बड़े जानते हैं,वह तुम हो।
 

१०- संयुक्त वाक्य ==> उसके पास घड़ी तो थी , किन्तु ठीक नहीं थी।
    मिश्र   वाक्य
==> जो घड़ी उसके पास थी , वह ठीक नहीं थी। 




रचना के आधार पर मिश्र वाक्य का परिवर्तन
 

मिश्र वाक्य से सरल वाक्य ==> 
१-मिश्र वाक्य ==> जब भी मैं विकास के घर गया,मेरा आदर सत्कार हुआ।
सरल वाक्य
==> विकास के घर जाने पर मेरा आदर  सत्कार हुआ। 

२-मिश्र वाक्य ==> विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।
सरल वाक्य
==> विशाल ने एक नया मोबाइल खरीदा है । 

३-मिश्र वाक्य ==> शिक्षक ने कहा कि सबको अपना गृहकार्य स्वयं करना है।
सरल वाक्य
==> शिक्षक ने सबको अपना गृहकार्य स्वयं करने को कहा है। 

४-मिश्र वाक्य ==> जैसे ही हम बस से उतरे , रिक्शा वाले दौड़ पड़े।
सरल वाक्य
==> हमारे बस से उतरते ही रिक्शा वाले दौड़ पड़े। 

५-मिश्र वाक्य ==> ज्योंही गुरुजी आए , भक्त शान्त हो गए।
सरल वाक्य
==> गुरुजी के आते ही भक्त शान्त हो गए। 

६-मिश्र वाक्य ==> जब दुर्घटना की खबर सुना , तब मन दुखी हो गया।
सरल वाक्य
==> दुर्घटना की खबर सुनकर मन दुखी हो गया। 

७-मिश्र वाक्य ==> ज्यों ही भीखमंगा दिखा , मधुसूदन को दया आ गई।
सरल वाक्य
==> भीखमंगे को देखकर मधुसूदन को दया आ गई 

८-मिश्र वाक्य ==> जो लोग परिश्रमी थे , वे सफ़ल हो गए ।
सरल वाक्य
==> परिश्रमी लोग सफ़ल हो गए । 

९-मिश्र वाक्य ==> जैसे ही छुट्टी हुई , बच्चे घर चले गए।
सरल वाक्य
==> छुट्टी होते ही बच्चे घर चले गए।

१०-मिश्र वाक्य ==> यद्यपि रूबी घर गई तथापि काम में नहीं लगी।
सरल वाक्य
==> रूबी घर जाकर भी काम में नहीं लगी।


मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य
==> 

१-मिश्र वाक्य ==> जब भी मैं विकास के घर गया,मेरा आदर सत्कार हुआ।
संयुक्त वाक्य
==> विकास के घर मेरा आदर भी हुआ और सत्कार भी। 

२-मिश्र वाक्य ==> विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।
संयुक्त वाक्य
==> विशाल ने एक मोबाइल खरीदा है और वह नया है। 

३-मिश्र वाक्य ==> शिक्षक ने कहा कि सबको अपना गृहकार्य स्वयं करना है। 
संयुक्त वाक्य==>शिक्षक ने गृहकार्य करने को कहा हैऔर स्वयं करने को कहा है। 

४-मिश्र वाक्य ==> जैसे ही हम बस से उतरे , रिक्शा वाले दौड़ पड़े।
संयुक्त वाक्य
==> हम बस से उतरे और रिक्शा वाले दौड़ पड़े। 

५-मिश्र वाक्य ==> ज्योंही गुरुजी आए , भक्त शान्त हो गए।
संयुक्त वाक्य
==> गुरुजी आए और भक्त शान्त हो गए।  

६-मिश्र वाक्य ==> जब दुर्घटना की खबर सुना , तब मन दुखी हो गया।
संयुक्त वाक्य
==> दुर्घटना की खबर सुना और मन दुखी हो गया। 

७-मिश्र  वाक्य ==> ज्यों ही भीखमंगा दिखा , मधुसूदन को दया आ गई।
संयुक्त वाक्य
==> भीखमंगा दिखा और मधुसूदन को दया आ गई। 

८-मिश्र वाक्य ==> जो लोग परिश्रमी थे , वे सफ़ल हो गए ।
संयुक्त वाक्य
==> परिश्रमी लोग परिश्रम किए और सफ़ल हो गए। 

९-मिश्र वाक्य ==> जैसे ही छुट्टी हुई , बच्चे घर चले गए।
संयुक्त वाक्य
==> छुट्टी हुई और बच्चे घर चले गए।  

१०-मिश्र वाक्य ==> यद्यपि रूबी घर गई तथापि काम में नहीं लगी।
संयुक्त वाक्य
==> रूबी घर गई लेकिन काम में नहीं लगी।

॥ इति - शुभम्॥
विमलेश दत्त दूबे ‘स्वप्नदर्शी’