Wednesday 2 April 2014

DO BAILON KI KATHA class ix cbse hindi A दो बैलों की कथा question answer



दो बैलों की कथा
प्रश्न-
() कांजीहौस में कैद  पशुओं की हाज़िरी क्यों ली जाती होगी?
उत्तर- कांजीहौस में यह पता रखने के लिए कि कहीं कोई पशु भाग तो नहीं गया और उनकी संख्या की जानकारी रखने के लिए उनकी हाज़िरी ली जाती होगी।
() छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?
उत्तर- छोटी बच्ची की माँ की मृत्यु हो गई थी। उसके पिता ने दूसरा विवाह कर लिया था । उसकी सौतेली माँ उसे बहुत सताती थी,उसे अपनों के दूर होने के दर्द का एहसास था। जब उसने हीरा और मोती को अपने मालिक से दूर होने पर दुखी होते हुए देखा तो उसे उन पर दया आ गई। उसे अपनी और बैलों की हालत में समानता दिखाई दी। अतः उसे बैलों के प्रति प्रेम उमड़ आया।
() ‘लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है, यह भूल जाते हो।हीरा के इस कथन के माध्यम से स्त्री के प्रति प्रेमचंद के दृष्टिकोण को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- उपर्युक्त कथन से यह पता चलता है कि प्रेमचंद जी औरतों का सम्मान करते थे,उनके अनुसार औरतों पर हाथ नहीं उठाना चाहिए और उनके साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
() आशय स्पष्ट कीजिए- उस एक रोटी से उनकी भूख तो क्या शांत होती; पर दोनों के हृदय को मानो भोजन मिल गया।
उत्तर- गया हीरा और मोती पर बहुत अत्याचार करता था। हीरा और मोती गया के इस व्यवहार से बहुत दुखी और नाराज़ थे। पर जब छोटी बच्ची ने उन्हें रोटी दिया तो उनका पेट तो नहीं भरा पर अपने प्रति उसके मन मे प्रेम देखकर उन दोनों का हृदय प्रसन्न हो गया।
() किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी?
उत्तर- निम्नलिखित घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में बहुत गहरी दोस्ती थी-
1. नाद में जब खली-भूसा पड़ता तो दोनों साथ उठते और साथ नाँद में मुँह डालते। अगर एक मुँह हटा लेता था तो दूसरा
   भी हटा लेता था।
2. दोनों एक दूसरे को चाटकर और सूँघकर प्रेम प्रकट करते थे।
3. दोनों एक दूसरे की बात मूक-भाषा में समझ जाते थे।
4. मोती को काँजीहौस से भागने का अवसर मिलने पर भी वह हीरा को वहाँ छोड़कर नहीं गया।
() बैलों ने जब दढ़ियल को मार भगाया तब बच्चों ने उनका सम्मान कैसे किया?
उत्तर- जब दोनों बैल गया के यहाँ से भाग आए तो झुरी ने तो अपने बैलों को गले लगाकर प्रेम किया साथ ही वहाँ उपस्थित बच्चों ने भी उनका पूरे उत्साह से स्वागत किया गाँव का कोई लड़का उनके लिए रोटियाँ ले आया तो कोई गुड़ तो कोई भूसी और चोकर। बच्चों ने तालियाँ बजाकर उन बैल - वीरों का अभिनन्दन किया  
() हीरा और मोती के विचारों में क्या अंतर था? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-  दो बैलों की कथापाठ के आधार पर सिद्ध होता है कि हीरा नरम विचारों वाला तथा मोती गरम विचारों वाला था। जब गया उन्हें गाड़ी में जोतकर ले जा रहा था तो मोती ने बहुत बार गाड़ी को गिराने का प्रयास किया तब हीरा ने गाड़ी को संभाल लिया । वैसे ही जब मोती ने गया की पत्नी को मार गिराने की बात कही तो हीरा ने उसे मना कर दिया और उसे बताया की औरतों पर सींग नहीं चलाना चाहिए।
॥ इति - शुभम ॥
 अगला पोस्ट क्लास 9 के लिए...))
  बिमलेश दत्त दूबे ‘स्वप्नदर्शी’

3 comments: